फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thieves took away jewelry worth lakhs by making a dent in the wall

Pratapgarh News: दीवार में सेंध लगाकर चोर समेट ले गए लाखों के जेवरात

Tue, 29 Nov 2022 04:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelry worth lakhs by making a dent in the wall
बाघराय के बूढ़ेपुर में चोरी के लिए दीवार में लगाई गई सेंध। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
बूढ़ेपुर में चोर पक्के मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात समेत नकद रुपये समेट ले गए। घर के बाहर सो रहे गृहस्वामी को भनक तक नहीं लगी। सुबह चोरी की जानकारी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव निवासी राकेश सरोज परिवार सहित निमंत्रण रिश्तेदारी गया था। देर रात राकेश सरोज अकेले घर लौटा और बाहर छप्पर के नीचे सो गया। रात में चोर पक्के मकान की दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुस गए। चोर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये व करीब चार लाख रुपये के जेवरात समेट ले गए। घर के बाहर सो रहे राकेश को भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह कमरे में सेंध लगी देख वह दंग रह गया। पुलिस चोरों की तलाश का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed