फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Thieves attacked women with cash and cash

तमंचे के बल पर बदमाशों ने महिला से जेवरात व नकदी लूटी

Sun, 13 May 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 13 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
दवा कराने के बाद व्यापारी संग घर जा रही पत्नी से बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवरात व नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते भाग निकले। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का सुराग नही लग सका। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के बाबूगंज निवासी व्यापारी बबलू गुप्ता शनिवार को अपनी पत्नी गीता गुप्ता का उपचार कराने लालगंज आया था। उपचार के बाद दंपत्ति बाइक से दोपहर ढाई बजे घर जा रहे थे। लालगंज बाबूगंज मार्ग पर सलेम भदारी गांव के समीप एक निजी स्कूल के सामने पल्सर सवार नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचे के बल पर बाइक जबरन रोकवा ली। बदमाशों ने बबलू की कनपटी पर तमंचा सटाकर उसकी पत्नी के गले का मंगलसूत्र, चेन व पर्स समेत दो हजार रुपये लूट लिया।
विज्ञापन


लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश लालगंज की ओर तमंचा लहराते वापस लौट आए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात  से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। मौके पर जुटी भीड़ ने डरी सहमी व्यापारी की पत्नी को घर पहुंचाया। घटना के पीड़ित लालगंज कोतवाली पहुंचा और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि लूट की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। लुटेरों को शीघ्र दबोचकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed