{"_id":"6898df4d34f73fdef902636d","slug":"there-are-potholes-on-the-road-from-lalganj-to-kalakankar-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-145407-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लालगंज से कालाकांकर की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लालगंज से कालाकांकर की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन
अगर आप लालगंज से कालाकांकर जा रहे हैं, तो रास्ता बदल कर जाएं। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। रायपुर के पास काली गिट्टियां गायब हो गई हैं। सड़क तालाब बन गई है, आने-जाने वाले राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं।
लोक निर्माण खंड एक के अधीन इस सड़क की मरम्मत के लिए इस साल भी विभाग ने लाखों रुपये का खर्च दिखाया है। मगर सड़क का आलम यह है कि काली गिट्टियां पूरी तरह गायब हो गई हैं। ऐंठू कृषि फार्म से लाला बाजार तक लगभग दो किमी सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि कदम रखना मुश्किल हो गया है।
सड़क पर डेढ़-डेढ़ फीट के गड्ढे बन गए हैं, इससे वाहन चालकों को पता ही नहीं चलता है कि गड्ढा कितना गहरा है। इससे आए दिन बाइक चालक घायल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग खंड एक के अधिशाषी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि शासन से बजट मांगा गया है, बरसात बाद निर्माण कराया जाएगा।