{"_id":"44f1d54f3b5cf019940b78fc443a59ba","slug":"then-turn-the-cold-tremble-and-public-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर पलटी ठंड, कांप उठा जन-जीवन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर पलटी ठंड, कांप उठा जन-जीवन
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Fri, 09 Jan 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पश्चिमी और उत्तरी हवा के गठजोड़ से गुरुवार को जिला कांप उठा। हाड़कंपाने वाली ठंड के पलटवार से कोल्ड डायरिया की गिरफ्त में आए आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। भर्ती सभी मरीजों में बालकों व बच्चों की संख्या अधिक है। पूरे दिन कोहरे की मोटी चादर से जिला ढंका रहा। खराब मौसम के बीच बढ़ी गलन का असर लोगों की दिनचर्या पर काफी रहा। दिन भर अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। कोहरे की वजह से वातावरण में नमी बनी रही। तापमान में भी काफी लुढ़का रहा। मौसमविदों का अनुमान है कि कल का दिन और ठंडा रहेगा हवा यही रही तो कोहरा और घना होगा।
उधर बीच पड़ रही ठंड से कांप रहे जिले को तीन दिन तक काफी राहत थी। चटख धूप व साफ मौसम का लोगों ने खुब लुत्फ उठाया। सभी यही समझ रहे थे कि अब मौसम का रंग बदलने वाला नहीं है। बुधवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा मगर रात से स्थिति खराब हो गई। रात लगभघ 11 बजे कोहरे ने पूरे जिले को छाप लिया। कोहरे की मोटी चादर के बीच पास खड़े आदमी को देख पाना मुश्किल था। ठंड के अचानक पलटवार से गुरुवार को पूरे दिन मौसम काफी खराब रहा। पल भर के लिए भी कोहरे की चादर नहीं हटी। दोपहर के समय शाम जैसी स्थिति समझ आ रही थी। ऐसी हालत में लोग बार-बार घड़ी व मोबाइल पर समय देखते रहे। दिन भर जिले के लोग ठंड से कांपते रहे। अचानक बदले मौसम को देख लोग गर्म कपड़ों के कई परत में फिर लिपट गए। ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। सुबह के समय लोग देर से उठे। स्कूली बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। सुबह का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नमी 100 प्रतिशत रही। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और नमी 97 प्रतिशत रही।
ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जला कर तापते रहे। बुधवार रात से ही पश्चिमी और उत्तरी हवाएं चलती रहीं। हवा का रुख देख मौसमविदों का अनुमान है कि शुक्रवार को मौसम और ठंडा रहेगा तथा कोहरे की चादर और मोटी रहेगी। एकाएक लौटी ठंड की वजह से चंदुआडीह कोहड़ौर की नजिया (15), पूरेईश्वरनाथ नगर का संतोष (9), बेगमवार्ड नगर निवासी सदुल्ला (13), अजीतनगर निवासी शहजादी (2), रामपुरमुस्तरका निवासी गया प्रसाद (72) सहित 12 लोग कोल्ड डायरिया की चपेट में आने से गंभीर हैं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
गुरुवार को अचानक पलटी हाड़कंपाने वाली ठंड को देख प्रशासन कांप उठा। छात्र व छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने नर्सरी से इंटर तक के विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। डीएम ने कहा कि ठंड को देखते हुए 9, 10 व 11 जनवरी तक इंटर तक के विद्यालय बंद रहेंगे। इन तिथियों पर यदि कोई विद्यालय खुला मिला और बच्चे पाए गए तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।