{"_id":"b87147cbf83a160b137290df029b6a94","slug":"the-woman-suspected-of-maternal-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आई महिला की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल आई महिला की संदिग्ध मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के संग्रामपुर गोेड़े में ननिहाल आई विवाहिता की बुधवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे खून से लथपथ शव मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है। कंधई थाना क्षेत्र के जोगीपुर निवासी सूरज सरोज का विवाह तीन वर्ष पूर्व मंदाह निवासी पन्नालाल की बेटी सरोजा देवी (23) से हुआ था। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद से सरोजा की तबियत खराब रहने लगी।
वह करीब एक माह पहले अपने मायके में आकर रहने लगी। वहां से तीन दिन पहले चचेरे मामा समर बहादुर के घर संग्रामपुर गोड़े आ गई। ननिहाल से ही उसका इलाज मीराभवन के पास कराया जा रहा था। बुधवार की भोर में सरोजा अपने कमरे से निकल आई। सुबह रेलवे लाइन पर महिला का शव देख गांव के लोग दंग रह गए। सूचना मिलने पर सरोजा के ननिहाल के लोग भी पहुंचे। सरोजा के सिर पर चोट का निशान था और वह खून से लथपथ थी। इस मामले की खबर चचेरे मामा ने परिवार के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सही जानकारी मिलेगी।