फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The winners said, Thank you Amar Ujala

पुरस्कार पाकर चहके वाद-विवाद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी

Thu, 01 Aug 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
The winners said, Thank you Amar Ujala
श्री मुरारी लाल महेश्वरी वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देते डा0 पीयूषकांत शर्मा - फोटो : PRATAPGARH
विजेता बोले, थैंक्यू अमर उजाला
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर चहके वाद-विवाद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी
गुरुवार को पहुंचे अमर उजाला कार्यालय में पुरस्कार के रुप में मिली नकद धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 23 जुलाई को पीबीपीजी कालेज में आयोजित श्री मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों को गुरुवार को पुरस्कार के रूप में नगद धनराशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में ऐश्वर्य पांडेय को प्रथम, ज्योति सिंह को द्वितीय, आशुतोष शुक्ल को तृतीय और दीपाली विश्वास, सर्वेश सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला था।

गुरुवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहर के एमडीपीजी कालेज के प्राध्यापक डॉ. पीयूषकांत शर्मा ने प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की और उन्हें नगद धनराशि सौंपी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बनाने वाले ऐश्वर्य पांडेय को अमर उजाला की तरफ से पांच हजार, दूसरा पाने वाली ज्योति सिंह तीन हजार, तीसरा स्थान बनाने वाले आशुतोष शुक्ल को दो हजार और सांत्वना पुरस्कार के रूप में दीपाली विश्वास और सर्वेश सिंह को एक-एक हजार रुपये नकद प्रदान किए गए। डॉ. पीयूषकांत ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। शहर के एमडीपीजी कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रहे ऐश्वर्य पांडेय को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला था। गुरुवार को जब उन्हें नकद धनराशि मिली तो वह अपनी खुशी को नहीं रोक पाए। बोल पड़े, थैंक्यू अमर उजाला। मुझे एक सेमेस्टर की फीस मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed