फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The vegetable prices in cold fire

ठंड में लगी सब्जियों के दाम में आग

Fri, 09 Jan 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Fri, 09 Jan 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
The vegetable prices in cold fire
प्रतापगढ़। कड़ाके की ठंड में भी सब्जियों के दाम में आग लगी है। कई सब्जियों के दाम तो सौ रुपया पार कर गए हैं। महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए सब्जियों के दाम भारी पड़ रहे हैं। कीमत में उछाल के चलते थाली से सब्जी गायब हो रही है।
विज्ञापन


अक्तूबर माह में हुदहुद चक्रवात के चलते मौसमी सब्जी की बुआई देरी से की गई। ठंड नजदीक आते ही तापमान भी नीचे गिर गया और रही कसर बारिश ने पूरी कर दी। इससे आलू के खेतों में पानी भर गया। इसी तरह अन्य सब्जियों के खेतों में भी पानी भर गया। काफी दिन धूप नहीं निकलने की वजह से खेत में ही सब्जियों की फसल प्रभावित हो गई। इससे उत्पादन कम हुआ। वहीं, सब्जियों को किसानों ने खराब होने के डर से जल्द ही औने-पौने दामों में शहर की मंडियों में बेच दिए। ग्रामीण इलाकों से सब्जी की आवक घट जाने से बाजार में भाव बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता इम्तियाज खान के अनुसार दो माह पहले सब्जियों के दामों में काफी गिरावट आई थी। मगर जैसे ही मौसम बदला ग्रामीण इलाकों से सब्जी की आपूर्ति कम हो गई। इस समय परवल 120, करैला 100, भिंडी 105, बींस 120, शिमला मिर्च 80, खीरा 60, मटर 40, प्याज 30 रुपये किलो बिक रहा है। पंद्रह दिन पहले तक 5 रुपये में बिकने वाली फूलगोभी और पत्तागोभी 30 रुपये की एक बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को गणेश चतुर्थी व्रत होने की वजह से शकरकंद, गाजर और गन्ने की मांग अधिक रही। इस वजह से इसके दाम में भी तेजी रही। लाल शकरकंद 80, गाजर 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी। गन्ना 20 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बेचा गया। सब्जी मंडी पहुंची महिलाएं दाम सुनकर सन्न रह गईं। महंगाई को आसमान पर देख उन्होंने पूजन के लिए थोड़ी मात्रा में गाजर व शकरकंद खरीद कर काम चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed