{"_id":"61be23e91016f113e6165ba9","slug":"the-shop-got-landed-to-capture-case-registered-pratapgarh-news-ald3229834164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा करने के लिए दुकान को करा दिया जमींदोज, केस दजऱ्र्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा करने के लिए दुकान को करा दिया जमींदोज, केस दजऱ्र्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के पंजाबी मार्केट में दुकान पर कब्जा करने के लिए विरोधियों ने उसे जमींदोज करा दिया। दुकान का मलबा व सामान ढोने वाले दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली के बलीपुर की रहने वाली सतनाम कौर की पंजाबी मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। जिसे शुक्रवार की रात विरोधी जमींदोज करने के लिए जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। आरोप है कि दुकान का कुछ हिस्सा गिराने के बाद जेसीबी चली गई।
आरोप है कि मलबा समेत दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े ट्रैक्टर में भरकर दबंग उठा ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर सतनाम कौर ने पुलिस से शिकायत की। खोजबीन के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर बरामद कर लिए। इस मामले में पुलिस ने सतनाम की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।