फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The scorching sun made people sweat, people kept looking for shade

Pratapgarh News: चटख धूप ने छुड़ाए पसीने, लोग तलाशते रहे छांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The scorching sun made people sweat, people kept looking for shade
मार्च महीने के अंतिम दिन चटख धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए। दोपहर में सड़क पर छिटपुट लोग ही नजर आए। कोई सिर गमछा डालकर धूप से बचने की जुगत करता रहा तो कहीं छांव की तलाश करते लोग नजर आए। मौसम विभाग ने अप्रैल के पहले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

रविवार की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। रात का तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक विनय कुमार सिंह ने बताया कि हवा की गति कम होने से दिन में धूप तेज रही। अप्रैल के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed