फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The place is not marked anywhere, the construction of the stadium could not start anywhere

Pratapgarh News: कहीं स्थान नहीं चिंहित, कहीं शुरू नहीं हो सका स्टेडियम का निर्माण

Sun, 20 Aug 2023 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 20 Aug 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
The place is not marked anywhere, the construction of the stadium could not start anywhere
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। सरकार ने खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों में स्टेडियम बनाने का आदेश दिया है, मगर कहीं अभी तक जमीन चिंहित नहीं हो सकी तो कहीं निर्माण नहीं शुरू हो सका है।

बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के साथ ही खेलने-कूदने का भरपूर अवसर देने के लिए गांवों में खेल का मैदान तैयार कराने के साथ ही उपकरण मुहैया कराने का फैसला किया गया है। पहले चरण में स्थल चयन, दूसरे चरण में निर्माण और तीसरे चरण में खेल सामानों की उपलब्धता निश्चित की जाएगी। जिले के 11 सौ ग्राम पंचायतों के लेखपालों और प्रधानों को पत्र जारी कर अविलंब स्थल चयन कर प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। एक ग्राम पंचायत में एक ही खेल का मैदान चिंहित करना था, मगर अबतक कहीं प्रधान और लेखपाल जमीन चिंहित नहीं कर सके तो जहां चिहिंत हो गया है वहां पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

--
अधिकांश गांव में जमीन चिंहित हो चुकी है। जहां पर नहीं हुई है वहां जल्द हो जाएगी। बजट आते ही खेल का मैदान तैयार कराया जाएगा।
इंद्रमणि त्रिपाठी, डीसी मनरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed