{"_id":"6264655bf99f3d3f6e3da7b7","slug":"the-old-woman-was-murdered-after-asking-for-ten-thousand-rupees-on-loan-pratapgarh-news-ald33156554","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार रुपये के लिए हुई थी वृद्घा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार रुपये के लिए हुई थी वृद्घा की हत्या
विज्ञापन
The old woman was murdered after asking for ten thousand rupees on loan
जेठवारा थाना क्षेत्र के दूल्हेपुर में उधार दिए गए दस हजार रुपये मांगने पर वृद्धा की हत्या हुई थी। शनिवार को पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस का यह खुलासा किसी के गले नहीं उतर रहा है। दूल्हेपुर निवासी वृद्धा सहदेई की लाश 18 अप्रैल को घर से दूर गलियारे में मिली थी। उसकी लात-घूसों से पिटाई की गई थी।
जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पहले पुलिस वृद्धा की मौत को संदिग्ध मान रही थी मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या की ओर जांच केंद्रित की। नामजद आरोपी हरिलाल रजक को पुलिस ने दूसरे दिन ही हिरासत में ले लिया था मगर, जेल नहीं भेजा। शनिवार को पुलिस ने उसे सिंधौर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जेठवारा पुलिस ने बताया कि मृतका ने हरिलाल को दस हजार रुपये उधार दिए थे। वह आर्थिक तंगी के चलते रुपये नहीं लौटा सका। हर दिन के तगादे से तंग आकर हरिलाल ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस की यह कहानी ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है। पुलिस का कहना है कि हरिलाल ने अकेले घटना को अंजाम दिया, जबकि ग्रामीण यह कह रहे हैं कि दस हजार रुपये के लिए हरिलाल हत्या नहीं कर सकता।