फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreants fired a gun at the Dhaba operator

Pratapgarh News: ढाबा संचालक पर बदमाशों ने तमंचे से झोंका फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The miscreants fired a gun at the Dhaba operator
घर से सौ मीटर की दूरी पर बदमाशों ने ढाबा संचालक पर तमंचे से फायर कर दिया। आसपास के लोगों को आते देख हमलावर भाग निकले। घायल ढाबा संचालक को प्रयागराज रेफर किया गया है। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के संग्रामपुर किला फुलवारी निवासी मो. मुशीर (55) गड़वारा बाजार में ढाबा का संचालन करते हैं। रविवार की देर रात वह ढाबा बंद कर बेटे शकील के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। घर से महज सौ मीटर की दूरी पर पहले से मौजूद बदमाशों ने मौका पाकर मुशीर पर तमंचे से फायर कर दिया। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बेटे की चीख पुकार आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आते देख हमलावर पिता-पुत्र को धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राइवेट वाहन से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। पत्नी शप्फू बानो की तहरीर पर पुलिस ने चौरा निवासी आशीष सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला और धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed