फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The locks of banks did not open even on the second day, business worth crores came to a standstill

दूसरे दिन भी नहीं खुले बैंकों के ताले, करोड़ों का कारोबार ठप

Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The locks of banks did not open even on the second day, business worth crores came to a standstill
मांगों को लेकर हड़ताल कर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
बैंकों के निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन राष्ट्रीयकृत बैंकों के ताले नहीं खुले। कर्मचारी नेताओं ने बैंकों के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया और पीएनबी के सामने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि बैंकों का निजीकरण करके केंद्र सरकार आम जनता की भावनाओं पर कुठाराघात कर रही है। दूसरे दिन हड़ताल होने से करोड़ों रुपये का कारोबार ठप रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीयकृत बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों का दूसरे दिन प्रदर्शन जारी रहा। दूसरे दिन बैंकों का ताला नहीं खुला। हड़ताल में एसबीआई, बीओबी, पीएनपी, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक सहित सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इससे करोड़ों रुपये का कारोबार ठप हो रहा। शुक्रवार को शहर के बाबागंज स्थित पीएनबी के सामने धरना-प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक नरेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने की नीति और प्रस्तावित बैंकिंग संशोधन बिल का पुरजोर विरोध करते हैं। सरकारी बैंकों को निजी करण करने से न केवल बैंक कर्मचारी प्रभावित होंगे बल्कि समूचे राष्ट्र की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी। आशीष कुमार सिंह ने कहा कि जनता की जमा पूंजी पर राष्ट्र के कुछ औद्योगिक घरानों का कब्जा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। कर्मचारियों ने कहा हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। धरने को बैंक ऑफ बड़ौदा के एसबी सिंह, संरक्षक जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के बीपी त्रिपाठी, बैंक ऑफ इंडिया के संजीव यादव, केनरा बैंक से प्रेरणा शुक्ला, बैंक ऑफ बड़ौदा से नीलेश दुबे, बैंक ऑफ इंडिया से अमर सोनी, बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर एसोसिएशन के आशीष कुमार सिंह, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कमलेश कुमार पांडेय, पंजाब नेशनल बैंक के जेबी सिंह, यूनियन बैंक के प्रशांत सिंह, विशेष बहादुर श्रीवास्तव ,ज्योति यादव, अभिजीत मनोरंजन सिंह , बैंक ऑफ बड़ौदा के अनुराग जायसवाल ने संबोधित किया। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से एटीएम में रुपये खाली हो गए, इससे ग्राहकों को निराश होना पड़ा।

आज खुलेंगे बैंक, होगा कामकाज
बैंक कर्मचारियों के दूसरे दिन हड़ताल पर रहने के कारण शाखाओं में आने वाले ग्राहक हड़ताली कर्मचारियों से यह पूछते रहे कि शनिवार को बैंक खुलेंगे या नहीं। दरअसल, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में कामकाज नहीं होता है। मगर 18 दिसंबर को तीसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंकों में कामकाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed