फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The last warning to shoppers administration

दुकानदारों को प्रशासन ने दी आखिरी चेतावनी

Sat, 31 Jan 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 31 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
The last warning to shoppers administration
राजापाल टंकी चौराहे से श्रीराम तिराहे तक सड़क की पटरी पर कब्जा करने वाले व्यापारियों को डीएम के निर्देश पर शनिवार की शाम सदर एसडीएम जेपी मिश्र ने अंतिम चेतावनी दी। इसके बाद यदि दुकानदार पटरी से कब्जा नहीं हटाए तो अभियान चला कर प्रशासन सामानों को जब्त कर लेगा। जिला अस्पताल के सामने लगने वाले जाम में तड़पते मरीजों की दशा ‘अमर उजाला’ में छपने के बाद प्रशासन ने इस सख्त कार्रवाई की शुरुआत की।
विज्ञापन


पूरे शहर में पटरी से दुकान हटाने का नोटिस प्रशासन दुकानदारों को दे चुका है। कई बार माइक से पटरी खाली करने की बाबत भी सूचना प्रसारित करा चुका है। इसके बाद भी शहर की कई सड़कों की पटरियों पर किया गया कब्जा दुकानदार नहीं हटाए। राजापाल टंकी चौराहा से श्रीराम तिराहे तक सड़क की पटरियों पर जबरदस्त कब्जा है। पटरी पर अतिक्रमण होने से ग्राहक बाइक व अन्य गाड़ियां आधी सड़क पर खड़ी कर देते हैं। इससे आए दिन स्टेट बैंक, जिला और महिला अस्पताल के सामने जबरदस्त जाम लगता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लगे जाम में अस्पताल जा रहे कई मरीज फंस गए। जाम में फंसे मरीजों व गर्भवतियों को काफी देर तक इलाज के अभाव में कराहना पड़ा। शनिवार के अंक में इस बात की खबर अमर उजाला ने फोटो सहित खबर प्रकाशित किया तो डीएम ने उसे संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्रवाई का निर्देश एसडीएम को दिया। अनुपालन में जुटे सदर एसडीएम ने सड़क की पटरी खाली करने की आखिरी चेतावनी दुकानदारों को दी। कहा कि राजापाल टंकी से श्रीराम तिराहे तक यदि इसके बाद भी पटरी खाली न हुई तो अभियान चलाकर  सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही सड़क पर कब्जा करने के आरोप में कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed