फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The groom refused to bring the wedding procession a day before the wedding.

Pratapgarh News: शादी के एक दिन पहले बरात लाने से दूल्हे ने किया इन्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
The groom refused to bring the wedding procession a day before the wedding.
शादी की सारी तैयारियां पूरी होने के बाद दूल्हा बरात लेकर आने से इन्कार कर दिया। जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित पक्ष थाने पहुंचे और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ढिंढुई निवासी शिवकुमारी पत्नी फूलचंद बनवासी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी की शादी 1 वर्ष पहले से ही फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर निवासी राम प्यारे वनवासी के बेटे से तय हुई थी। बृहस्पतिवार को बरात आनी थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को फोन आया कि तीन लाख भेजने के बाद ही बरात आएगी। इसके बाद कन्या पक्ष परेशान हो उठा क्योंकि शादी की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी थी। केवल बरात आनी ही बाकी था। एक दिन में इतनी मोटी रकम का इंतजाम संभव नहीं था। वर पक्ष को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी। दुल्हन समेत मां परिवार के साथ कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आप बीती बताते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाल आलोक सिंह ने कहा की प्रार्थना पत्र मिला है। मामला रानीगंज क्षेत्र से संबंधित होने के चलते पीड़ित पक्ष को संबंधित थाने पर शिकायत की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed