फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The government warning token strike

सांकेतिक हड़ताल से सरकार को चेतावनी

Thu, 08 Jan 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Thu, 08 Jan 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
The government warning token strike
प्रतापगढ़। बीएसएनएल को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं। काम प्रभावित न हो, इसके लिए कुछ कर्मचारी काम करते हैं तो कुछ कर्मचारी बाहर धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


दहिलामऊ स्थित बीएसएनएल कर्मचारी दो दिन से आंदोलनरत हैं। वे एक सूत्रीय मांग ‘बीएसएनएल बचाओ, भारत बचाओ’ के नारे लगा रहे हैं। सांकेतिक हड़ताल के कारण विभाग का कामकाज प्रभावित नहीं हो रहा है। दरअसल धरना-प्रदर्शन के लिए प्रतिदिन आठ लोगों को नामित किया जाता है। बाकी बचे लोग विभागीय कार्य निपटाते हैं। संयुक्त फोरम ऑफ बीएसएनएल यूनियन के बैनर तले बुधवार को भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन


 लंच में धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महारानीदीन ने कहा कि सरकार की हठवादिता के चलते कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी सरकार नहीं चेती तो, 17 मार्च से बेमियादी हड़ताल की जाएगी। बुधवार को धरने की अध्यक्षता श्रीश कुमार मिश्र और संचालन आरएस मिश्र ने किया। इस दौरान अशोक कुमार मौर्य, विजय बहादुर यादव, जय सिंह, तफीजुद्दीन, कृष्ण कुमार यादव, राम नरेश मौर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed