फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The face of 65 roads will change with Rs 6 crore

Pratapgarh News: छह करोड़ से बदलेगी 65 सड़कों की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
The face of 65 roads will change with Rs 6 crore
छह करोड़ की लागत से 65 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी कर दी गई है। दो माह में सड़कों के निर्माण कार्य की समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग की ओर से 65 सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाना है। शासन की ओर से निर्माण कार्य के लिए करीब छह करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। आसपुर देवसरा, पट्टी, गौरा, शिवगढ़, बेलखरनाथ धाम और मंगरौरा विकासखंड की सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाना है। इन क्षेत्रों में संपर्क मार्ग निर्माण के लिए पीसी और सीसी कार्य कराया जाना है। निविदा कार्य पूरा होने के बाद दो माह के अंदर कार्यदायी संस्था को संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करना है। संपर्क मार्ग बनने से लोगों की पहुंच प्रमुख बाजारों के साथ ब्लॉक मुख्यालय और राजमार्गों तक हो सकेगी। अधिशाषी अभियंता ओपी चौरसिया ने बताया कि निविदा कार्य पूरा होने के बाद 65 संपर्क मार्ग दो माह के अंदर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed