फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The encroachment of the mercury climbed DM

अतिक्रमण को लेकर चढ़ा डीएम का पारा

Tue, 06 Jan 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 06 Jan 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
The encroachment of the mercury climbed DM
तहसील दिवस में तालाबी जमीन तथा ग्राम सभा में अतिक्रमण की शिकायतें देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। जिलाधिकारी ने एसडीएम और तहसीलदार व संबंधित थानाध्यक्षों को टीम बनाकर ग्राम सभाओं में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। मंगलवार को तहसील दिवस में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए मातहतों को तीन दिवस के भीतर समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


तहसील दिवस में 401 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व की 112, पुलिस 73, विकास 74, विद्युत 19, आपूर्ति 10, लोकनिर्माण 12, समाज कल्याण 13, नहर विभाग 11, जलनिगम 34 आदि शिकायतें प्रमुख रहीं। सांगीपुर से राजमतीपुर तक अतिक्रमण को लेकर शैलेन्द्र सिंह ने डीएम से शिकायत की। इसपर डीएम ने तहसीलदार व संागीपुर थानाध्यक्ष को फौरन अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। सगरासुंदरपुर बाजार में पानी की टंकी की पाइप अधूरी बिछाए जाने की शिकायत पर डीएम ने जलनिगम के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई।  लालगंज कस्बे में चौक के अगल - बगल राजमार्ग पर बने गड्ढों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समस्या के समाधान की बात कही। भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को कंबल वितरण में अनियमितता बरते जाने का ज्ञापन सौंपा। डीएम ने जब फरमान सुनाया कि कंबल वितरण की पात्रता सूची कैंप कार्यालय पर भेजी जाए। इससे लेखपालों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर एसपी बलिकरन सिंह, सीडीओ मनीष वर्मा, सीएमओ डॉ. वीके पांडेय, एडीएम पुनीत शुक्ला, एसडीएम इंद्रासन वर्मा, सीओ सीताराम, सीडीपीओ अनुपम मिश्रा, मिथिलेश श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed