{"_id":"62a8ee72dee7cb7ba7209ed7","slug":"the-captive-escaped-by-dodging-the-soldier-was-caught-pratapgarh-news-ald335166796","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से लॉकअप जा रही बंदी सिपाही को चकमा देकर भागा, गेट पर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से लॉकअप जा रही बंदी सिपाही को चकमा देकर भागा, गेट पर दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मामले में कोर्ट में पेशी पर आया बंदी सिपाही को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि वकीलों के शोर मचाने पर कोर्ट के गेट पर तैनात सिपाही ने आरोपी को पकड़ लिया। कोर्ट के गेट की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने बंदी के साथ मौजूद सिपाहियों को फटकार लगाई।
ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चोरी कर बेचने के मामले में जीआरपी ने दस माह पहले लालगंज के गोपाल का पुरवा गांव निवासी गनेशू दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मंगलवार को कोर्ट में उसकी पेेशी थी। कोर्ट में पेशी के बाद लॉकअप जाने के दौरान गनेशू साथ रहे सिपाही का हाथ झटककर भागने लगा।
सिपाही उसके पीछे दौड़ रहा था। परिसर में मौजूद अधिवक्ता भी उसे भागते देख शोर मचाने लगे। कचहरी परिसर की ओर गेट नंबर 5 के बाहर तक आरोपी पहुंच गया था लेकिन, गेट की सुरक्षा में तैनात सिपाही राघवेंद्र सिंह ने उसे किसी तरह से दबोच लिया।