फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The bridesmaids were beaten up by running for indecency with women, the groom was held hostage

महिलाओं से अभद्रता करने पर बरातियों को दौड़ाकर पीटा, दूल्हे को बनाया बंधक

Mon, 13 Dec 2021 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The bridesmaids were beaten up by running for indecency with women, the groom was held hostage
crime
द्वारपूजा के दौरान महिलाओं से अभद्रता करने पर लोगों ने बरातियों को दौड़ाकर पीटा। आक्रोशित लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर विवाह की रस्म पूरी कराई। दुल्हन की विदाई होने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के कैलीडीह में रविवार की शाम मानधाता इलाके से बरात आई थी। ग्रामीणों के अनुसार द्वारपूजा के दौरान कुछ बराती नशे की हालत में थे। आरोप है कि द्वारचार के समय दरवाजे पर खड़ी महिलाओं से बराती छेड़छाड़ करने लगे। घरातियों ने बरातियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन नशे में होने की वजह से इसका असर नहीं दिखा। वह घरातियों के सामने ही महिलाओं से अभद्रता करने लगे। यह देख गुस्साए घराती बरातियों को दौड़ाकर पीटने लगे।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती रही। मौका पाकर मारपीट करने वाले बराती भाग निकले। करीब दो घंटे तक बवाल चलता रहा। आक्रोशित घरातियों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शादी की रस्म पूरी कराई। सोमवार की सुबह दुल्हन की विदाई हुई। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि घरातियों व बरातियों में किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था। रात में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed