फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The body of the egg seller reached home after reaching home

अंडा विक्रेता का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

Wed, 02 Oct 2019 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
The body of the egg seller reached home after reaching home
मृतक स्माइल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
अंडा विक्रेता का शव घर पहुंचते ही मचाअंडा विक्रेता का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में घायल हत्यारोपियों का भी उपचार हुआ। बाद में सभी को पुलिस लालगंज कोतवाली ले गई। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के रानीगंज अजगरा निवासी इस्माइल (50) पुत्र रफीक अंडा विक्रेता था। सोमवार को गांव के ही एक युवक से एक फूटे हुए अंडे को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद हमलावरों ने इस्माइल को लाठी डंडे से जमकर पीटा। बीच बचाव करने दौड़ी पत्नी तकदीरुल निशा (45), बेटे सैफ (15) और इंसाफ (12) को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उपचार के लिए सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने इस्माइल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका की पत्नी तकदीरुल निशा की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी इरफान पुत्र मुनौव्वर, मुनौव्वर पुत्र कमरुज्जमा, फिरदौश पत्नी मुनौव्वर व रेशमा पुत्री मुनौव्वर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा रात में ही मीडिया सेल पर ग्रुप पर जानकारी दी गई थी कि आरोपियों को भी मारपीट में चोटें आईं हैं। जिनका उपचार पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। लाश पहुंचते ही कोहराम मच गया। हालांकि तनाव को देखते हुए पुलिस मुस्तैद रही। देर शाम शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि घायल आरोपियों को मंगलवार की सुबह डाक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया।

कौन बोल रहा सच, एसपी का मीडिया सेल या लालगंज कोतवाल
लालगंज कोतवाली के अजगरा निवासी इस्माइल की एक फूटा अंडा न बदलने पर लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार की रात ही पुलिस अधीक्षक द्वारा बनाए गए मीडिया सेल व्हाट्स एप ग्रुप पर हत्या में शामिल सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उपचार कराने की बात कही गई। मंगलवार को लालगंज कोतवाल मनोज सिंह ने हत्यारोपियों को हिरासत में लेने से इनकार कर दिया। अब कौन सच बोल रहा है। यह तो पुलिस अधीक्षक ही बता सकते हैं।

रानीगंज अजगरा में अंडा विक्रेता की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई।

रानीगंज अजगरा में अंडा विक्रेता की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई।- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज अजगरा में अंडा विक्रेता का शव पहुंचने पर विलखते परिजन।

रानीगंज अजगरा में अंडा विक्रेता का शव पहुंचने पर विलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed