{"_id":"66e5ecf74436323e7a09b937","slug":"the-bike-was-stolen-file-a-case-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-124623-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चोरी हो गई बाइक, मुकदमा तो दर्ज कर लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चोरी हो गई बाइक, मुकदमा तो दर्ज कर लीजिए
विज्ञापन
जनपद के थानों में माह के दूसरे शनिवार को समाधान दिवस पर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुछ मामलों की ही सुनवाई हो सकी। लालगंज में फरियाद लेकर पहुंचे मिश्राइनपुर गोविंदपुर के रहने वाले शिवशंकर गुप्ता ने सीओ को बताया कि तीन बार से शिकायत लेकर आ रहा हूं। 28 अगस्त को लालगंज कस्बे से बाइक चोरी हो गई। मुकदमा नहीं लिखा जा रहा।
सीओ ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। लालगंज में 19 फरियादी शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। जिसमे चार का निस्तारण हो सका। लीलापुर थाने पर नौ प्रकरण पहुंचे। तीन का निस्तारण किया गया।
कुंडा कोतवाली में सीओ कुंडा अजीत सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। 12 मामले सामने आए। लेखपाल और पुलिस कर्मियों को मौके पर जाकर मामले के निस्तारण करने का आदेश दिया। संग्रामगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने जनसुनवाई करते हुए बीस मामलों की सुनवाई की। महेशगंज में उप जिलाधिकारी कुंडा भरत राम यादव पहुंचे। 22 फरियादियों की समस्या को सुनकर संबंधित कर्मचारियों को निस्तारण का आदेश दिया। नगर कोतवाली में 17, कोहड़ौर में 8, कंधई में 14, जेठवारा में 17, मानधाता में 13, देल्हूपुर में 10, रानीगंज में 11 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। अंतू में एएसपी दुर्गेश सिंह समस्या सुनने पहुंचे। पट्टी में एसडीएम तनवीर अहमद व सीओ आनंद राय ने 14 लोगों की समस्याएं सुनी।