फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   TET: Negligence will not be tolerated, exam conducted without copying - DM

टीईटी: लापरवाही नहीं होगी बर्दास्त, नकल विहीन कराए परीक्षा -डीएम

Sat, 22 Jan 2022 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
TET: Negligence will not be tolerated, exam conducted without copying - DM
टीईटी: आधा घंटा पहले पहुंचना होगा केंद्रों पर
विज्ञापन

मोबाइल लेकर नहीं कर सकेंगे प्रवेश, अफीम कोठी में डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने शुक्रवार को अफीम कोठी में टीईटी की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचना होगा। वीडियोग्राफी के बीच प्रश्न पत्र खोलने और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने का निर्देश दिया। केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन करना होगा। सभी केंद्रों पर हेल्प डेस्क की स्थापना करना अनिवार्य होगा।
अफसरों के साथ बैठक करते हुए डीएम ने कहा कि सुबह 9.30 बजे के बाद केंद्रों पर किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। जिले के 41 केंद्रों पर पहली पाली और 27 केंद्रों पर दूसरी पाली में परीक्षा होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा पूरी शुचिता के साथ करानी है। परीक्षा की समाप्ति पर सशस्त्र सुरक्षा बलों के साथ उत्तर पुस्तिकाओं को कोषागार के डबल लॉक में जमा करवाया जाएगा। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सभी केंद्रों पर पूरी तरह से वर्जित होंगे। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पास उनका परिचय पत्र होना आवश्यक होगा। डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद ने केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी स्मार्टफोन का प्रयोग नहीं करे सकेंगे। बैठक में शिवप्रकाश प्राचार्य अफीम कोठी, रामचंद्र शर्मा, विंध्याचल सिंह, मो. अनीस, अखिलेश भारती, राजेश पाल, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

न एचटी लाइन हटी और न कटे पेड़
कैसे बनेगा केंद्रीय विद्यालय, 16 बीघे जमीन का हुआ है चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहर से छह किमी दूर शिवसत में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए चिह्नित की गई 16 बीघे जमीन से अभी न तो बिजली के तार हटाए जा सके हैं और न ही पेड़ काटे गए हैं। डीएम के आदेश के बाद भी वन विभाग ने न तो पेड़ कटवाए और न ही बिजली विभाग ने एचटी लाइन। इससे केंद्रीय विद्यालय समिति ने अभी तक बजट जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के लिए स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए अभी तक बजट नहीं जारी हो सका है। दरअसल, शिवसत में जो जमीन चिह्नित हुई है वह समतल नहीं है। जमीन के ऊपर से एचटी लाइन भी गुजरी है। तत्कालीन डीएम डॉ. रुपेश कुमार ने अधिशाषी अभियंता विद्युत से एचटी लाइन हटाने, डीएफओ से पेड़ों को कटवाने और श्रम रोजगार उपायुक्त से जमीन को समतल कराने के लिए कहा था। अभी तक इस दिशा में कोई पहल नहीं होने पर अष्टभुजानगर निवासी अधिवक्ता टीएस सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की थी। केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त आयुक्त कार्मिक डॉ. शचिकांत ने पत्र लिखकर जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed