{"_id":"5d0143c1bdec2207186a78cf","slug":"temprature-down-in-city-but-people-faced-problem-due-to-humidity","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरवइया की दखल से लुढक़ा पारा दिनभर आसमान में बादलों का डेरा, उमस से परेशान हुए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवइया की दखल से लुढक़ा पारा दिनभर आसमान में बादलों का डेरा, उमस से परेशान हुए लोग
Wed, 12 Jun 2019 11:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को पुरवा हवाओं की दखल से एकाएक तल्ख मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। इससे तापमान भी लुढक़ गया। हालांकि उमस के चलते लेाग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पखवारे भर से पश्चिमी व उत्तरी हवाएं वातावरण में मजबूत पकड़ बनाए हुए थीं। इससे तापमान में तेजी से इजाफा हुआ। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 30 के पार था। लू से भी से लोगों का बुरा हाल था। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। बुधवार को भोर में एकाएक पुरवा हवाओं ने वातावरण में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हुई तो आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा था। बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। काफी मशक्कत कर भगवान भास्कर बादलों से उबरे । सुबह 10 बजे के बाद आसमान में बादलों की पैठ मजबूत हो गई थी। दिनभर सूर्यदेव व बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। मगर गर्मी से लोगों को राहत नहीं थी। उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शहर के बाबागंज, पल्टन बाजार, सदर बाजार, घंटाघर, पंजाबी मार्केट, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहे पर धूप न होने से भीड़-भाड़ अधिक थी, मगर उमस से लोग परेशान दिखे। पंखे व कूलर से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। सभी पसीने से तरबतर दिखे। मुहल्लों मेें भी लोग गर्मी से परेशान दिखे। घर में सुकून नहीं मिल पा रहा था। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पुरवा हवाओं से मौसम का मिजाज बदला है। उमस बढ़ी है।
विज्ञापन
छह डिग्री लुढक़ा तापमान
मंगलवार को तापमान 42 के पार था। गर्मी भी विकराल थी। इससे लोग परेशान थे। बुधवार को पुरवा की दखल से पारा 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।