{"_id":"5cf18009bdec22078f24dd9a","slug":"teenager-drown-in-the-ganga-bathing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहा रहा किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहा रहा किशोर डूबा
Sat, 01 Jun 2019 12:57 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
drown death
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हौदेश्वरनाथधाम घाट पर शुक्रवार सुबह गंगा में नहाने गया किशोर गहरे में पानी में जाने के कारण डूब गया। साथ में नहा रहे उसके साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े।
गोताखोरों की मदद से उसे खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर थोड़ी ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक उसकी तलाश जारी थी।
हथिगवां थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी रहमान (12) पुत्र नसीर अहमद शुक्रवार सुबह अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने के लिए हौदेश्वरनाथधाम घाट पर गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसे गायब देख साथ रहे दोस्त परेशान हो गए। उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना पर गोताखोर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
मौके पर पहुंची पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी रही। जानकारी होने पर रहमान के परिजन भी रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे। हथिगवां एसओ ने बताया कि गंगा में कई जगहों पर जाल लगा दिया गया है। गोताखोर व ग्रामीणों की मदद से डूबे किशोर की तलाश की जा रही है।