{"_id":"5f9b12168ebc3e9be55bbba3","slug":"teenager-died-due-to-hanging-pratapgarh-news-ald290241127","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाने से हुई थी किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाने से हुई थी किशोरी की मौत
विज्ञापन
फांसी लगाने से हुई थी किशोरी की मौत
प्रेमी और उसके परिवारवालों पर हत्या का मुकदमा, प्रधान समेत चार हिरासत में
पुलिस की मौजूदगी में देर शाम गांव में ही किया गया शव का अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव में प्रेम प्रसंग में मरी किशोरी के शव के पोस्टमार्टम के बाद फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में परिवार वालों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, रात में ही प्रेमी और उसके परिवारवालों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पंचायत के दौरान 30 हजार रुपये के लेनदेन का फरमान सुनाने के मामले में पूछताछ कर रही है।
कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी राजकुमार उर्फ राजा का बगल की रहने वाली साधना से प्रेम चल रहा था। मंगलवार की रात दोनों भरतमिलाप का मेला देखने शहर आए थे। बुधवार की सुबह दोनों लौटकर घर पहुंचे। साधना प्रेमी राजकुमार के घर पर ही रुक गई। जिसे लेकर उनके परिवार के लोगों के बीच विवाद होने लगा। बाद में दोनों पक्ष प्रधान अयोध्या प्रसाद के पास मध्यस्थता के लिए पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत के दौरान प्रधान समेत दूसरे पंचों ने राजकुमार के परिवार को लड़की पक्ष को 30 हजार रुपये देने का फरमान सुनाया। जिसके बाद दोनों पक्ष घर लौट आए। साधना व राजकुमार अपने घर चले गए। कुछ देर बाद साधना की लाश राजकुमार के घर के बाहर मिली। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट में राजकुमार समेत परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए थे। मृतका के भाई अखिलेश को भी चोटें आई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात मृतका के पिता रामबरन की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार व उसके परिवारवालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि साधना की मौत फांसी लगाने के कारण हुई है। हत्या का मुकदमा अब आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में परिवर्तित हो जाएगा। प्रधान समेत अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है। यदि जांच में प्रधान व दूसरे लोग दोषी मिलते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। अभी गांव में पुलिस तैनात है।
इनसेट-------
पंचायत में राजकुमार ने शादी से कर दिया था इनकार
ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद की मौजूदगी में बुधवार को पंचायत के दौरान राजकुमार ने साधना से शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वह घर चला आया। यह बात साधना को बहुत बुरी लगी। वह रोते हुए अपने घर गई थी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में यह बात सामने आई है। अभी छानबीन की जा रही है। राजकुमार समेत परिवार के दोषी लोगों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इनसेट----
साधना का शव कैसे पहुंचा राजकुमार के दरवाजे पर
कंधई के ताला गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर बुधवार को साधना की मौत की वजह भले ही सामने आ गई हो, लेकिन अभी भी पुलिस उलझी हुई है। यदि साधना ने फांसी लगाकर जान दे दी तो उसकी लाश राजकुमार के दरवाजे पर लाकर किसने रखी। मृतका पक्ष के लोगों का साफ कहना है कि राजकुमार के घरवालों ने उसे मारकर घर के बाहर फेंका है, लेकिन जब साधना पंचायत के बाद अपने घर गई तो फिर राजकुमार के घरवाले उसके करीब कैसे पहुंचे होंगे। फिलहाल अभी इस सवाल की गुत्थी सुलझाने में कंधई पुलिस माथापच्ची कर रही है।
वकील परिषद के चुनाव में नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
प्रतापगढ़। वकील परिषद के चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन के आखिरी दिन नौ प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र प्रकाश ओझा व परिषद के महामंत्री योगेश शुक्ल किसान ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सूर्यकांत मिश्र निराला, रामनिवास उपाध्याय व चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री पद के लिए सुरेश मिश्र, अवधेश ओझा, संयुक्त मंत्री पद के लिए आशीष पांडेय व सूर्यमणि ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार त्रिपाठी व आडीटर पद के लिए अजय कुमार तिवारी ने नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष त्रिपाठी, आडीटर पद पर अजय कुमार तिवारी व उपाध्यक्ष पद पर अनिल उपाध्याय को निर्विरोध चुना गया।
अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी
प्रतापगढ़। मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्रा व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद कार्यालय पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
शिक्षामित्र की शिकायत
प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री विवेक कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि विकास भवन के भीतर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यालय में शिक्षामित्र का डेरा रहता है। संडवाचंद्रिका विकासखंड के बासूपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र स्कूल में नहीं रहता, बल्कि वह ठेकेदारी करने के लिए विकास भवन में मौजूद रहता है।
डीएम से कोटा चयन की मांग
प्रतापगढ़। बिहार विकासखंड के रामदासपट्टी डिहवा निवासी बृजेश कुमार यादव ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गांव में कोटा चयन की मांग की है। उसका आरोप है कि साजिश के तहत पूर्व में बुलाई गई बैठक निरस्त करा दी गई थी। ग्रामीणों की सहूलियत के लिए नए सिरे से बैठक बुलाई जाए।
फोटो--
ईद मिलादुन्नवी की तैयारियों में जुटे रहे अकीदतमंद
प्रतापगढ़। ईद मिलादुन्नवी की तैयारियों में गुरूवार को अकीदतमंद जुटे रहे। इस बार जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है। ऐसे में अकीदतमंद अपने घरों के सामने ही जलसा करेंगे। जिले के कुंडा, खुशखुशवापुर, पुराना माल गोदाम रोड समेत अन्य इलाकों में चहल पहल देखने को मिली।
ट्रक चालक से छीने रुपये, आरोपियों को दबोचा
प्रतापगढ़। सरिया लेकर जा रहे ट्रक चालक से तीन युवकों ने मारपीट कर आठ सौ रुपये छीन लिए। सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। नगर कोतवाली के पूरे केशवराय में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के लिए बुधवार की रात एक ट्रक सरिया लेकर जा रहा था। मेडिकल कालेज परिसर से कुछ दूरी पर सूनसान स्थान पर ट्रक रुकवाकर चालक से तीन युवकों ने मारपीट के बाद आठ सौ रुपये छीन लिए। चालक सुनील को धमकाकर भगा दिया। चालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने के विरोध में प्रदर्शन
तीन प्रदर्शनकारियों को दबोचकर पुलिस ले गई अपने साथ, भाग निकले ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़/ गड़वारा। उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के सामने स्थित ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे के विरोध में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर ग्रामीण प्रदर्शन करने पहुंचे। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। प्रदर्शनकारी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की धरपकड़ शुरू की तो ग्रामीण भाग निकले। पुलिस तीन लोगों को पकड़कर कोतवाली ले गई।
एआरटीओ कार्यालय के सामने निर्माणाधीन भवन का विवाद काफी दिनों से चल रहा है। ग्राम प्रधान शुकुलपुर का कहना है कि निर्माण ग्राम सभा की जमीन पर हो रहा है। जिसके लिए कई बार पैमाइश भी हुई। इसके बाद भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। निर्माण कराने वाले लोगों का कहना है कि कुछ लोग जबरन उनसे वसूली करना चाहते हैं। ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे के विरोध में बृहस्पतिवार को सैकड़ों ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। कोरोना काल मेें प्रदर्शन करने पर रोक लगी है। प्रदर्शनकारियों की जिद को देखते हुए अफसरों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने पहुंचते ही लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी। यह देेख ग्रामीण भाग निकले। पुलिस ने तीन लोगों को दबोच लिया। पहले उन्हें कोतवाली ले जाया गया। बाद में तीनों को अंतू थाने भेज दिया गया।