{"_id":"61705a1155c19864e31c8722","slug":"teacher-suspended-for-molesting-class-2-student-pratapgarh-news-ald3186237111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा दो की छात्रा से छेड़छान करने के आरोपित शिक्षक को बीएसए ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा दो की छात्रा से छेड़छान करने के आरोपित शिक्षक को बीएसए ने किया निलंबित
विज्ञापन
molesting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा दो की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बीएसए ने बीईओ से मामले की जांच कराई थी। जांच में आरोप सही पाए गए। निलंबित शिक्षक को गौरा बीआरसी से संबद्ध किया गया है।
कुंडा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में पढने वाली कक्षा दो की छात्रा के साथ सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सोनी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया था। मामले की शिकायत बीएसए से की गई। बीएसए ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए कुंडा बीईओ रतनलाल को तत्काल जांच कर आख्या देने को कहा। बीईओ स्कूल पहुंचे तो शिक्षक की हरकतें जानकर सन्न रह गए।
स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षक अखिलेश आए दिन स्कूल में आपत्तिजनक हरकतें करता है। छात्रा व अभिभावकों से बात करने के बाद बीईओ ने आरोपित शिक्षक से भी पूछताछ की। बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बीएसए सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक पर लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।