फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Tau cut his nephew with an ax outside the house

घर के बाहर ताऊ ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काट डाला

Tue, 14 Dec 2021 07:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Tau cut his nephew with an ax outside the house
रानीगंज के इमली डांड मैनहा में युवक की हत्या के घटना स्थल पर बिखरा पड़ा खून। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
रानीगंज इलाके के इमलीडांड़ मैनहा गांव में मंगलवार दोपहर घर के बाहर झगड़े के दौरान ताऊ ने भतीजे विनोद गिरि (30) का गला कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ताऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के इमलीडांड़ मैनहा निवासी विनोद गिरि उर्फ चुनमुन नशेड़ी प्रवृत्ति का था। उसकी हरकतों से परिवार के लोग परेशान रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार, वह अक्सर दिन-रात शराब के नशे में धुत रहता था। तीन-चार दिन से वह घर पर आकर परिवार के लोगों से विवाद कर रहा था। मंगलवार को भी वह शराब पीकर घर लौटा। घर आने के बाद वह अपने परिवार के लोगों को ही भला-बुरा कहने लगा। यह देख उसके ताऊ देवी प्रसाद गिरि विरोध करने लगे।
विज्ञापन

इस पर वह लाठी व कुल्हाड़ी लेकर लोगों को मारने के लिए दौड़ पड़ा। वह ताऊ देवी प्रसाद गिरि से भिड़ गया। दोनों के बीच छीनाझपटी होने लगी। कुल्हाड़ी हाथ में आने के बाद देवी प्रसाद ने उस पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के प्रहार से विनोद की गर्दन कट गई। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई मनोज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवी प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विनोद की हरकतों से तंग आकर पत्नी व पिता ने छोड़ दिया था घर
रानीगंज थाना क्षेत्र के इमलीडांड़ मैनहा निवासी विनोद गिरि नशे का आदी हो चुका था। 24 घंटे वह नशे की हालत में रहता था। जिससे परिवार के लोग परेशान रहते थे। परिवार के लोगों का भी वह कहना नहीं मानता था। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी करीब पांच साल पहले एक बेटी को लेकर मुंबई चली गई। ग्रामीणों के अनुसार उसने दूसरा विवाह भी कर लिया। करीब एक सप्ताह पहले विनोद गिरि ने अपने पिता ओमप्रकाश को इस कदर पीटा कि वह घर छोड़कर मुंबई चले गए। मां रामरती व भाई मनोज भी उसकी हरकतों से ऊब चुके थे।
पड़ोसियों के साथ भी करता था मारपीट
रानीगंज थाना क्षेत्र के इमलीडांड़ मैनहा निवासी विनोद गिरि उर्फ चुनमुन की हत्या की खबर मिलने के बाद लोगों का जमघट लग गया। ग्रामीणों के अनुसार, वह अक्सर दूसरों से विवाद करता रहता था। पड़ोसियों के साथ आए दिन मारपीट करता था। जिसकी उलाहना सुनकर परिवार के लोग परेशान रहते थे। मंगलवार को भी विनोद की हरकतों का विरोध करना भाई मनोज व मां ने बेहतर नहीं समझा। उसे विवाद करता देख वे घर के भीतर चले गए। हालांकि बेटे की मौत के बाद दोनों रोते बिलखते रहे।

जिन हाथों से हुई थी परवरिश, उसी ने ले ली जिंदगी
इमलीडांड़ मैनहा के ग्रामीणों के अनुसार देवी प्रसाद गिरि ने भतीजे विनोद गिरि उर्फ चुनमुन के पैदा होने पर खुशी जताई थी। बचपन में परिवार वालों ने विनोद को बड़े दुलार से पाला था। देवी प्रसाद ने उसकी परवरिश करते हुए अंगुली पकड़कर चलना सिखाया था। तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए भी ले जाते रहे। मगर नियति का खेल देखिए। जिन हाथों ने विनोद की अंगुली पकड़कर उसे चलाना सिखाया था, उन्हीं हाथों ने उसकी जान ले ली।

रानीगंज के इमली डांड मैनहा में युवक की हत्या के बाद पहुंची पुलिस। संवाद

रानीगंज के इमली डांड मैनहा में युवक की हत्या के बाद पहुंची पुलिस। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed