{"_id":"678fe81f5fb0ab359d01a884","slug":"tappebaji-thugs-clash-with-police-two-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-132610-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: टप्पेबाजी करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: टप्पेबाजी करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
टप्पेबाजी करने वाले तीन अंतरजनपदीय बदमाशों की सोमवार की आधी रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। उनके पास से लूटे गए आठ हजार रुपये, तमंचा व मोबाइल बरामद हुआ।
वहीं एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। दोनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय के अनुसार लालगंज कोतवाल व पुलिस की स्पेशल टीम सोमवार की आधी रात उधरनपुर नाले के पास संदिग्धों की तलाश में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक से आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रोका। पुलिस को देख वे बाइक छोड़ फायरिंग करते हुए भागे।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में भाग रहे बदमाश नगर कोतवाली के अचलपुर निवासी 29 वर्षीय शोएब उर्फ रुफी के बाएं पैर और सांगीपुर के तारापुर निवासी 52 वर्षीय रामसिंह के दाएं पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
जबकि एक बदमाश अंधेरे में भाग निकला। गोली लगने से घायल बदमाशों को उपचार के लिए सीएचसी लालगंज भेजा गया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस व आठ हजार रुपये मिले। पूछताछ में बदमाशों ने बरामद रुपया लालगंज कस्बे में ही बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे लालगंज अझारा के रहने वाले विंध्यवासिनी से टप्पेबाजी कर उड़ाने की बात स्वीकार की।
बदमाशों ने उनके पास से 50 हजार रुपये उड़ाए थे। बदमाश शोएब के ऊपर 11 और रामसिंह के खिलाफ लूट, जानलेवा हमले, गैंगस्टर समेत अन्य संगीन धाराओं में आपराधिक मुकदमे जनपद रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जौनपुर व प्रतापगढ़ में दर्ज है।