{"_id":"5d77edfc8ebc3e93ad1040a9","slug":"tajia-collides-with-high-tension-line-stampede-on-landing-pratapgarh-news-ald254532547","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट उतरने पर मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट उतरने पर मची भगदड़
विज्ञापन
current
फतनपुर थाना क्षेत्र के अवधानपुर गांव में हाईटेंशन तार से ताजिया टकराया गया। ताजिए में करंट उतरने के साथ चिंगारी भड़कने से भगदड़ मच गई। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति ठप कराई। सूचना पर एसडीएम व सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे के बाद ताजियादार जुलूस लेकर करबला की ओर रवाना हुए।
क्षेत्र के अवधानपुर गांव से ताजिए का जुलूस बीरापुर करबला के लिए शाम करीब पांच बजे रवाना हुआ। ताजियादार जुलूस लेकर सड़क के रास्ते आगे बढ़े। इस बीच ताजिया सड़क से गुजरे हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे ताजिए में करंट दौड़ने लगा। यह देख ताजियादारों एवं जुलूस में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई।
ताजिया जमीन पर रखकर लोग दूर जाकर खड़े हुए। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पांडेतारा में दी। तत्काल आपूर्ति ठप कराई। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। लोगों को आपूर्ति ठप होने की जानकारी दी। इसके बाद बीरापुर करबला की ओर ताजिया लेकर लोग आगे बढ़े।