फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Swati Singh of Pratapgarh will get Chancellor Medal

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ की स्वाति सिंह को मिलेगा चांसलर मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Swati Singh of Pratapgarh will get Chancellor Medal
स्वाति सिंह
विज्ञापन

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 11 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में अध्ययनरत एमए प्राचीन इतिहास की टॉपर स्वाति सिंह को चांसलर मेडल के लिए चुना गया है।
मूलत: प्रतापगढ़ की कुंडा तहसील के बाबूपुर कनावा गांव निवासी स्वाति सिंह के पिता शिव बोध सिंह नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और मां उमा सिंह गृहणी हैं। स्वाति इन दिनाें सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब पीएचडी में प्रवेश लेना चाहती हैं। स्वाति ने एमए प्राचीन इतिहास में 92.5 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

राज्य विवि के दीक्षांत समारोह में में स्वाति सिंह के अलावा 186 मेधावियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किए जाएंगे। साथ ही एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में शामिल होने के लिए कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपनी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्य विवि के गोद लिए हुए गांवों के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को दीक्षांत समारोह वाले दिन पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को भी चेक व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

इस बार भी बेटियां अव्वल
पदक पाने वाले मेधावियों में इस बार भी बेटियां अव्वल हैं। पदक प्राप्त मेधावियों में आधे से अधिक छात्राएं हैं। पिछले दीक्षांत समारोह में भी पदक पाने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक थी। स्वर्ण पदक पाने वालों यानी विभिन्न पाठ्यक्रमों के टॉपर्स में भी छात्राओं की संख्या अधिक है। स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं की लिस्ट में केवल उन्हीं मेधावियों को शामिल किया गया है जिन्होंने पहले ही प्रयास में बिना किसी अवरोध के परीक्षा उत्तीर्ण की है। बैक पेपर या पूरक परीक्षा के आधार पर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed