फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sushil Gautam will be candidate from Babaganj and Ashfaq Vishwanathganj

सुशील गौतम बाबागंज और अशफाक विश्वनाथगंज से होंगे प्रत्याशी

Sat, 15 Jan 2022 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sushil Gautam will be candidate from Babaganj and Ashfaq Vishwanathganj
बाबागंज सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी सुशील गौतम। - फोटो : PRATAPGARH
बहुजन समाज पार्टी ने विश्वनाथगंज विधानसभा से प्रत्याशी बनाए गए पूर्व विधायक संजय त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। अब मानधाता प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद को यहां से नया प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील गौतम को बाबागंज से चुनाव मैदान में उतारकर कैडर वोटरों पर पकड़ बनाए रखने का प्रयास किया है। इस उलटफेर के बाद अब विश्वनाथगंज में दूसरे दल नई रणनीति बना रहे हैं।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम ने बताया कि पूर्व में पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर विश्वनाथगंज विधानसभा से पूर्व विधायक संजय त्रिपाठी, रानीगंज से अजय यादव, पट्टी से फूलचंद्र मिश्रा और सदर विधानसभा से आशुतोष त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को नेतृत्व के निर्देश पर मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज डॉ. अशोक कुमार गौतम व राजू गौतम ने पूर्व विधायक संजय त्रिपाठी के स्थान पर प्रमुख मानधाता के प्रतिनिधि अशफाक अहमद को प्रत्याशी घोषित किया। जबकि पूर्व अध्यक्ष रहे सुशील गौतम को बाबागंज से प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वनाथगंज सीट पर बसपा की ओर से हुए उलटफेर के बाद दूसरे दलों के समीकरण बिगड़ने लगे हैं। जिसके बाद अब फिर से दूसरे प्रमुख दल प्रत्याशी को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। बसपा जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम ने बताया कि अशफाक अहमद काफी दिनों से बसपा के सक्रिय सदस्य हैं।

विश्वनाथगंज बसपा प्रत्याशी असफाक अहमद।

विश्वनाथगंज बसपा प्रत्याशी असफाक अहमद।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed