{"_id":"66eb6a3ba070a8c7da03be14","slug":"sunshine-after-rain-mercury-rises-44-degrees-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-124864-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बारिश के बाद खिली धूप, 4.4 डिग्री चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बारिश के बाद खिली धूप, 4.4 डिग्री चढ़ा पारा
Thu, 19 Sep 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार देररात तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह धूप खिली। जिससे अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री की वृद्धि हुई। मौसम विभाग ने जिले में 42 मिमी वर्षा दर्ज की थी। जिला प्रशासन ने आगामी 24 घंटे में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
बारिश होने से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली थी। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़ने से उमस का अहसास हुआ। मंगलवार के सापेक्ष अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान .8 डिग्री कम होकर 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर गरज-चमक व तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं।