फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   subInspetor and constable assaulted two including SP leader son arrested

प्रतापगढ़ : पुलिस चौकी के दरोगा और सिपाही से मारपीट, सपा नेता के बेटे समेत दो गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2022 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 10:41 PM IST
सार

भंगवा चुंगी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक राजकुमार और कुछ सिपाही पुलिस चौकी के करीब स्थित गेस्ट हाउस में किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब पौने दस बजे दरोगा राजकुमार एक सिपाही के साथ कमरे से बाहर निकल रहे थे।

विज्ञापन
subInspetor and constable assaulted two including SP leader son arrested
up police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नगर कोतवाली के भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के दरोगा व सिपाही के साथ बृहस्पतिवार की रात कुछ लोगों ने मारपीट की। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने सपा नेता के बेटे समेत दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन



भंगवा चुंगी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक राजकुमार और कुछ सिपाही पुलिस चौकी के करीब स्थित गेस्ट हाउस में किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब पौने दस बजे दरोगा राजकुमार एक सिपाही के साथ कमरे से बाहर निकल रहे थे। इस बीच गेस्ट हाउस संचालक के परिवार से जुड़े युवक समेत उसके साथी दरोगा और सिपाही को रोककर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन



जानकारी मिलने पर कोतवाली से फोर्स पहुंच गई। जिसे देख आरोपी भागने लगे। मौके से पुलिस ने सपा नेता के बेटे समय दो लोगों को दबोच लिया। कोतवाली में दोनों से पूछताछ कर उनके साथियों की तलाश मैं पुलिस जुटी हुई है। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि घटना हुई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed