फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student kidnapped after intoxicating, escaped after getting chance

छात्र को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया अगवा, मौका पाकर भाग निकला

Thu, 20 Oct 2022 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Student kidnapped after intoxicating, escaped after getting chance
रानीगंज में अपहरण का शिकार छात्र शैलेश कुमार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
घर से स्कूल के लिए निकले छात्र को बाइक सवार दो लोग नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर ले गए। जंगल के पास मौका पाकर छात्र भाग निकला। जानकारी के बाद पहुंचे परिजन उसे घर ले आए। पुलिस भी छात्र से पूछताछ के बाद लौट गई।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के द्विवारिका गांव निवासी रवि गौतम का बेटा शैलेश पड़ोसी गांव स्थित जनता जूनियर हाईस्कूल में पढ़ता है। बुधवार की सुबह शैलेश घर से पैदल ही स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन

उसका आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोक लिया और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर भाग निकले। नरहरपुर जंगल के पास दोनों युवक बाइक रोक कर लघु शंका करने लगे। इस बीच होश में आया शैलेश शोर मचाता हुआ भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी बाइक समेत भाग निकले। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस छात्र से पूछताछ के बाद लौट गई। रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि छात्र के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। हालांकि बालक बार-बार बयान भी बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed