फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   storm in pratapgarh

आधे घंटे के तूफान ने मचाई तबाही

Wed, 20 May 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Wed, 20 May 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
storm in pratapgarh
मंगलवार की रात आए आधे घंटे के तूफान ने जिले में उथल-पुथल मचा दी। रात करीब सवा दस बजे 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। टीन शेड और छप्पर उड़ गए। अंतू इलाके के चौहान का पुरवा गांव में पेड़ गिरने से छप्पर के नीचे दबकर फूलकली (56) की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर चिलबिला से कोंहड़ोर के बीच दो दर्जन से अधिक पेड़ उखड़ गए। इससे रास्ता जाम हो गया। जगह-जगह वाहन फंस गए। लंबा जाम लग गया। बुधवार करीब 11 बजे रास्ता साफ कराया जा सका। तब जाकर यातायात बहाल हो सका। तेज हवाओं के साथ करीब पंद्रह मिनट गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई। सनई अनुसंधान केंद्र के मुताबिक 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई। तूफान के कारण खंभे, तार गिर गए। जिससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। 24 घंटे तक लोग बिजली-पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन



मंगलवार की रात करीब सवा दस बजे लोग सोने की तैयारी में थे कि अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज रफ्तार से हवाएं चलने लगीं। लोगों के घरों के टीन शेड और छप्पर उड़ने लगे। तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। सदर तहसील क्षेत्र के अंतू के चौहान का पुरवा गांव में फूलकली (56) बेटी ज्ञानी (14) के साथ छप्पर में सो रही थी। तेज हवा के चलते बगल में स्थित पेड़ की डाल टूटकर गिरने से छप्पर ढह गया। इससे मां-बेटी दोनों दब गईं। लकड़ी धंसने के कारण फूलकली का पेट फट गया। उसकी मौत हो गई, जबकि ज्ञानी की हालत गंभीर है। इसी गांव की गुड़िया पुत्री भागीरथी भी छप्पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। चौहान का पुरवा गांव में ही बुधवार रात को एक बारात आई थी। बारात में शामिल होने आए प्रेमप्रकाश के ऊपर पेड़ की डाल गिर गई।
विज्ञापन



इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कंधई थाना क्षेत्र के देवनमऊ निवासी प्रभु देवी (50) पत्नी रामकरन, फूलादेवी (55) पत्नी रामबरन व रामप्रकाश (40) के छप्पर ढह गए। चपेट में आने से तीनों जख्मी हो गए। पट्टी कोतवाली के नदईपुर निवासी दुइजा देवी (65) पत्नी राम लखन, नगर कोतवाली के संग्रामपुर किला निवासी संदीप (16), अंतू के तारडीह निवासी रामलाल (55)  व उसकी पत्नी सुमित्रा आम का पेड़ गिरने से छप्पर के नीचे दब गईं। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोबरी निवासी अनीता सिंह व जनार्दन सिंह के ऊपर लकड़ी का पटरा गिर गया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। कंधई थाना के जगदीशगढ़ निवासी गीता मिश्र (50) पत्नी कृपा शंकर छप्पर के नीचे सो रही थी। तूफान के दौरान छप्पर गिर गया। इससे गीता दब गई। इसी तरह देवनमऊ निवासी प्रभादेवी सांगीपुर थाना के कोलवा निवासी छोटका, रानीगंज थाना के दांदूपुर निवासी विंदू, अंतू के लगड़ा का पुरवा निवासी मुनिरा पत्नी स्व.मसीद खां,  अठगवां दुबान निवासी राजीव के ऊपर पेड़ की डाल गिर पड़ी। इससे सभी घायल हो गए। कोहंड़ौर थाना के मकुनपुर निवानी चन्द्रकली पत्नी लालता प्रसाद तूफान के दौरान छत पर चढ़कर डारे से कपड़ा हटा रही थी। हवा के झटके से वह नीचे गिर गई। अंतू के गोबरी निवासी जग्गू यादव का छप्पर गिरा गया। छप्पर के नीचे भैंस दब गई। अंतू थाना के जगेसरगंज बाजार स्थित पंडित जवाहर लाल इंटर कॉलेज का टीन शेड उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानधाता थाना के बबुरहा निवासी राकेश मिश्र के छप्पर के ऊपर महुआ का पेड़ गिर पड़ा। राकेश के बेटे आशीष ने बताया कि गृहस्थी का सामान और भूसा खराब हो गया। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग स्थित राजगढ़ से जलालपुर को जाने वाली सड़क पर बबुरहा गांव के पास पेड़ गिर गया। इससे रास्ता बंद हो गया। बुधवार दिन भर रास्ता जाम रहा। इधर, शहर में सच्चा आश्रम में कथा के लिए लगा पंडाल ढह गया। जीजीआईसी में पेड़ गिरने से बाउंड्री ढह गई। रेलवे कालोनी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पीडब्ल्यूडी के सामने स्थित दुकान का टीनशेड उड़ गया। डीएम आवास रोड पर पेड़ गिर पड़ा। बगल में स्थित चर्च की दीवार ढह गई। विकास भवन रोड पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। चिलबिला में नीम का पेड़ ढहने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, कुंडा में तेज हवा और बरसात के चलते शादी-ब्याह में खलल पड़ गया। कई जगह शादियों लगे टेंट उखड़ गए। तेज हवाओं के चलते आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed