फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   advocates burns effigy of SP

नहीं बनी बात, वकीलों ने एसपी का पुतला फूंक जताया विरोध

Fri, 22 Dec 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 22 Dec 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
advocates burns effigy of SP
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarah
एसपी कार्यालय का छोटा गेट बंद करने के विरोध में आंदोलित अधिवक्ता शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। एसपी मुर्दाबाद के नारे लगाए और कचहरी में पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इधर जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित शुक्ला अधिवक्ताओं के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए। दोपहर बाद सीआरओ रामसिंह वर्मा और एएसपी राकेश कुमार सिंह ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने दो-टूक कह दिया कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

एसपी ऑफिस का छोटा गेट खोलने को लेकर अधिवक्ता आर-पार की लड़ाई पर उतर आए हैं। शुक्रवार को कचहरी में एकजुट हुए अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर एसपी के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारे लगाए। इसके बाद जूनियर बार एसोसिएशन (पुरातन) के अध्यक्ष रोहित शुक्ला आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने साथियों से धैर्य रखने का भी आह्वान किया। उधर महामंत्री जेपी मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एसपी का पुतला फूंकते हुए चेताया कि जब तक छोटा गेट नहीं खुलता है, तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। इधर, अध्यक्ष रोहित शुक्ल ने बताया कि शनिवार को सभी तहसीलों में अधिवक्ता एसपी का पुतला फूंकेगे। दोपहर बाद सीआरओ रामसिंह वर्मा और एएसपी राकेश कुमार सिंह ने अध्यक्ष को मनाने का प्रयास किया, मगर नाकाम रहे। इस मौके पर गणेश नारायण मिश्र, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र,आद्या सिंह, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, विजय शंकर त्रिपाठी, सुशील पांडेय, अवनीश चंद्र शुक्ल, नीरज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालगंज में वकीलों ने की तालाबंदी
लालगंज(ब्यूरो)। स्थानीय तहसील में शुक्रवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में वकीलों की एक बैठक हुई। जूनियर बार पुरातन एसोशिएसन  के आह्वान पर आहुत की गई बैठक में वकीलों ने जिला प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाते निशाना साधा। वकीलों ने तहसील परिसर व दीवानी न्यायालय के गेट पर तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार भी किया। संघ के महामंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार अधिवक्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। संगठन के पूर्व अध्यक्ष राव वीरेंद्र सिंह के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई कर दी गई।  कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने शहर मुख्यालय पर आंदोलनरत साथियों के साथ देने का एलान करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी है और वह वकीलों का परिचय पत्र चेक करने के लिए गेट पर होमगार्ड को बैठाए हुए हैं। इस मौके पर हरिशंकर द्विवेदी, अजय शुक्ल, विपिन शुक्ल, प्रमोद सिंह, शैलेंद्र सिंह, राम कुमार पांडेय, शिवेंद्र तिवारी, कौशल किशोर, दीपेंद्र तिवारी, उदयराज पाल, सतेश सिंह, हरकेश पटेल, पुनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed