{"_id":"5dcda5b78ebc3e54b0513516","slug":"sso-died-in-road-accident-pratapgarh-news-ald260186456","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बिजली विभाग के एसएसओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से बिजली विभाग के एसएसओ की मौत
विज्ञापन

भाग निकला चालक, बोलेरो को पुलिस ने लिया कब्जे में
प्रतापगढ़। बोलेरो की टक्कर से बिजली विभाग में संविदा पर तैनात एसएसओ की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया। दूसरी ओर हादसे में डायल 112 का चालक भी घायल हो गया।
आसपुर देवसरा के गौरामाफी निवासी सज्जन मौर्या (32) पुत्र प्रेमचंद्र नगर कोतवाली के कादीपुर विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ के पद पर संविदा के रूप में तैनात था। गुरुवार की शाम वह वह अपनी ड्यूटी के लिए घर से बाइक लेकर निकला। रात करीब आठ बजे कंधई थाना क्षेत्र के तेरहमील के पास बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल सज्जन के परिजनों को सूचना देने के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर एसडीओ नगर अजीत यादव भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ निवासी मनोज यादव (30) पुत्र गयादीन डायल 112 का वाहन चालक है। गुरुवार को वह भी बाइक से ड्यूटी के लिए निकला। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से मनोज घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।