फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Spraying of medicine is not being done even far, five new dengue infected in the district

दवा छिड़काव तो दूर फांगिग भी नहीं की जा रही, जिले में पांच नए डेंगू संक्रमित

Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Spraying of medicine is not being done even far, five new dengue infected in the district
dengu
जिले में दो दिनों के भीतर डेंगू के पांच नए केस सामने आए हैं। अब जिले में डेंगू पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन हैं। गांवों में डेंगू सहित संचारी रोगों से बचाव के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किए गए हैं। अस्पतालों में बनाए गए डेंगू वार्डों में ताला लटक रहा है। संचारी रोग कंट्रोल रूम बंद हो गया है।
विज्ञापन

संचारी रोग डेंगू पर काबू पाने के लिए शासन ने अलर्ट घोषित किया है। लोगों को बचाने के लिए शासन ने ग्राम प्रधानों को भी जिम्मेदारी दी है। गांवों में साफ-सफाई के साथ ही दवाओं का छिड़काव करने के लिए प्रधानों को जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

शासन ने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रधानों को दो किस्तों में 20-20 हजार रुपये का बजट देने को कहा है, मगर सीएमओ ने बजट डंप कर रखा है। इससे न तो दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है और न ही फॉगिंग कराई जा रही है। इससे डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में ताला लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाता बंद होने के कारण प्रधानों को धनराशि अभी तक नहीं भेजी जा सकी है। जल्द ही खाता प्रधानों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। वार्ड में ताला लगे होने की जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को दी जाएगी।
डॉ. एसके सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed