{"_id":"5cfeabd5bdec22070b27519b","slug":"special-attention-to-pregnant-women-on-catering","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं के खानपान पर दें विशेष ध्यान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं के खानपान पर दें विशेष ध्यान
Tue, 11 Jun 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
पट्टी में अपराजिता के बैनर तले आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम में बोलते तरूण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अभियान अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल के तहत सोमवार को तरुण चेतना संस्था की तरफ से पट्टी तहसील के बहुता में महिला चौपाल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ्य रहने के तरीके बताए गए। आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें तमाम सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
आशा संघ की जिलाध्यक्ष आशा सिंह ने सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला की गर्भावस्था के दौरान चार बार जांच होनी चाहिए। आयरन और कैल्शियम की गोली 180 दिनों तक खानी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों की भी जिम्मेदारी होती है कि गर्भवती महिला के खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
अशोकलता सिंह ने महिलाओं को ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोग से बचने के लिए महिलाओं को अपने घर को स्वच्छ बनाना है। खुद स्वच्छ रहने के साथ ही बच्चों को भी रखना होगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन किया गया।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से शासन की ओर से मिलने वाला पोषाहार भी वितरण किया गया। तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी, श्यामशंकर शुक्ल, शकुंतला, शिव कुमारी, सरोजा देवी सहित आदि मौजूद रहे।