{"_id":"5c76dc2fbdec22736c04daab","slug":"solar-light-will-illuminate-610-houses-deprived-of-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट से रोशन होंगे बिजली से वंचित 610 घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट से रोशन होंगे बिजली से वंचित 610 घर
Thu, 28 Feb 2019 12:22 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौभाग्य योजना से संतृप्त मजरों से यदि आप का घर काफी दूर है, तो विद्युत विभाग पोल व तार खींच कर आपके घर नहीं ले जाएगा, बल्कि योजना के तहत ही विभाग बिजली से वंचित घर को सोलर लाइट से रोशन करेगा। जिले के 610 घर इस श्रेणी के मिले है। विभाग की माने तो इन्हें सोलर लाइट से रोशन करने की कवायद शुरू है।
जिले को बिजली से संतृप्त करने के लिए शासन की ओर से सौभाग्य योजना की शुरूआत की गई। इसके तहत जिले के लगभग 7 हजार मजरों को रोशन किया गया। विद्युतीकरण व पुरानी आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करीब 389 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था।
योजना के तहत उपकेेंद्रों की क्षमता वृद्धि, फीडर दुरूस्तीकरण का कार्य, नई लाइन बिछाने, पोल व तार खींचने का कार्य किया गया। सौभाग्य योजना की सफलता की घोषणा के बाद भी सैकड़ों घर बिजली से वंचित थे। विभाग ने ऐसे घरों को सोलर लाइट के जरिए रोशन करने की पहल की है।
विज्ञापन
विभाग अधिकारियों ने माहभर पहले उपकेंद्र वार टीमे तैनात कर बिजली से वंचित घरों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। इस बार में अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत जिले के प्रत्येक घर को बिजली से रोशन किया जाना है। सोलर लाइट भी सौभाग्य योजना की एक नई पहल है।
अब तक 100 सोलर लाइट का हो चुका है वितरण
बिजली से वंचित 610 घरों की यह पहली सूची है। इसके बाद भी अभी दूसरी या तीसरी सूची तैयार की जाएगी। 610 घरों की सूची के सापेक्ष अब तक 100 घरों को सोलर लाइट का वितरण किया जा चुका है। वितरण का क्रम जारी है।
ऐसे करे आवेदन
संतृप्त मजरों से घर की दूरी यदि 200 से 400 मीटर है। आप अपने उपकेंद्र पर पहुंचे। यहां अवर अभियंता को इसके बाद में बताए। अथवा अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर भी आकर अपना आवेदन कर सकते है। इसके लिए आधारकार्ड साथ लाना होगा।