फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SO got angry after complaining to officers

Pratapgarh News: अफसरों से शिकायत करने पर भडके एसओ, महिला से की अभद्रता

Fri, 13 Sep 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 13 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
SO got angry after complaining to officers
पुलिस की मनमानी की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने पर नाराज लीलापुर एसओ ने महिला से गालीगलौज व अभद्रता की। पीडि़ता ने एसओ पर आरोप लगाते हुए सीओ से दोबारा फरियाद लगाई। सीओ ने एसओ को फटकार लगाते हुए फरियादियों से उचित व्यवहार करने व केस की तथ्यों के आधार पर विवेचना का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के छेमर सरैंया निवासी राजवती देवी ने सीओ रामसूरत सोनकर को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि बीते आठ सितंबर को विपक्षियों ने उसे व परिवार के सदस्यों को मारापीटा था। इस घटना की शिकायत लीलापुर थाने में की। आरोप है कि पुलिस ने उसके बेटे का सादे पेपर पर जबरन हस्ताक्षर कराकर अपनी मर्जी के अनुसार केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने पर एसओ नरेंद्र सिंह ने पीडि़ता को थाने बुलाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां दी। पीडिता के मुताबिक सीओ व एसपी से शिकायत पर एसओ अभद्रता पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर एसओ को विवेचना में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में एसओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि थाना इसीलिए खुला है, यही बयान में लिख दीजिए। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया और दोबारा करने पर रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed