फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   smog effect in belha

जहरीली हवा से मुश्किल में जिंदगी

Mon, 04 Nov 2019 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
smog effect in belha
मीराभवन से सिटी रोड पर धुंध के कारण लाइट जलाकर गुजरे वाहन। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। खेतों में पराली जलाने से दिल्ली, एनसीआर समेत यूपी के अन्य जिले भी वायु प्रदूषण की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को धुंध ने बेल्हा में भी डेरा डाल लिया। जिले का एक्यूआई 250 से ऊपर रहा। हालत यह रही कि दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। स्मॉग (धुंध) की चादर से सूर्य की रोशनी पूरी तरह से ढकी रही। सूर्यास्त होने से पहले ही अंधेरा छा गया।लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती रही और आंखों में जलन भी हुई। हाईवे पर लोग वाहनों की लाइट जलाकर सफर करते नजर आए।
विज्ञापन

दिवाली के बाद से वायु प्रदूषण के कहर से कई जिले प्रभावित हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रायबरेली ने भी बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर चिंता जाहिर की है लेकिन वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जिले में वायु प्रदूषण का असर बढ़ने पर स्मॉग की चादर आसमान में शाम तक छाई रही। हालांकि इस दौरान जिले का एक्यूआई (वायु प्रदूषण सूचकांक) 250 से अधिक होने की संभावना व्यक्त की गई। पड़ोसी जनपद रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर में भी 240 के आसपास एक्यूआई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रायबरेली के मनीष तिवारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जनपद में 250 से अधिक एक्यूआई होने की आशंका है। सुबह से लेकर पूरे दिन तक धुंध छाया रहा। हाईवे पर लोग वाहनों की लाइट जलाकर आगे बढ़ते रहे। जहरीली हवा के चलते लोगों का सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। आंखों में जलन भी होती रही। ऐसा पहली बार हुआ कि स्मॉग का असर लोगों की आंखों तक पहुंच गया। चिकित्सकों की मानें तो सुबह-शाम की हवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बाहर निकलते समय मास्क और चश्मे का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

एक्यूआई के मानक
0 से 50 अच्छा
51 से 100 संतोषजनक
101 से 200 मध्यम
201 से 300 खराब
301 से 400 बेहद खराब
401 से 500 कठोर या खतरा
यह बरते सावधानी
0 स्मॉग होने पर संभव हो तो घर से न निकलें।
0 घर से बाहर निकलते समय नाक और मुंह ढंक कर रखें।
0 अधिक तेलयुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
0 कोई भी परेशानी होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लें।
0 खुले में न लेटें और सर्दी से बचाव अवश्य करें।
0 अधिक ट्रैफिक होने पर जाम के बीच से निकलने से बचें।
0 मार्निंग वाक पर कम निकलें और प्रकृति के बीच गहरी सांस लें।
0 योग, प्राणायाम और व्यायाम को प्रतिदिन करें।
0 निजी वाहन की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक प्रयोग करें।
वायु प्रदूषण के चलते हवा जहरीली हो रही है। इसके लिए कूड़ा और खेतों में घास समेत पराली जलाने पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है। वायु प्रदूषण को बढ़ावा देेने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिले के लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत्रुघ्न वैश्य, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed