{"_id":"62ed68fb0b9c95654557029c","slug":"sixth-procession-of-muharram-taken-out-in-the-city-pratapgarh-news-ald3387802162","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : शहर में निकाला गया मुहर्रम की छठवीं का जुलूस, रात में हुआ मजलिस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : शहर में निकाला गया मुहर्रम की छठवीं का जुलूस, रात में हुआ मजलिस का आयोजन
Sat, 06 Aug 2022 12:31 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:31 AM IST
सार
जुलूस के साथ बड़ा अलम, डंका, अखाड़ा अल हुसैन, सदर बाजार, चिलबिला अखाड़ा के बच्चों ने करतब दिखाए। जगह-जगह पर लंगर का भी इंतजाम था। जुलूस में रशीद अहमद, मुनव्वर हुसैन, हशमत गुलाम रजा, इजहार हुसैन, मोहम्मद आसिफ, इरशाद सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अजीतनगर से मोहर्रम के छठवीं पर निकला अलम का जुलूस। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
अंजुमन रजा-ए-हुसैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को मोहर्रम की छठीं का जुलूस निकाला गया। आबिद रजा के नेतृत्व में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शान-ओ-शौकत के साथ निकला। अजीत नगर से चौक बाजार रोड, पंजाबी मार्केट, तहसील व सदर चौराहा होते हुए जुलूस कर्बला पहुंचा। लौटने पर अजीत नगर में मजलिस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
जुलूस के साथ बड़ा अलम, डंका, अखाड़ा अल हुसैन, सदर बाजार, चिलबिला अखाड़ा के बच्चों ने करतब दिखाए। जगह-जगह पर लंगर का भी इंतजाम था। जुलूस में रशीद अहमद, मुनव्वर हुसैन, हशमत गुलाम रजा, इजहार हुसैन, मोहम्मद आसिफ, इरशाद सिद्दीकी मौजूद रहे। संचालन गुलाम रजा ने किया।
विज्ञापन