फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shot the Saraf and Robbed jewelery in broad daylight In Pratapgarh

प्रतापगढ़ : दिनदहाड़े सराफ को गोली मारकर आभूषण लूटे, बदमाशों की खोजबीन में जुटी पुलिस

Sat, 16 Apr 2022 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 07:23 PM IST
सार

जेठवारा थाना क्षेत्र के महाराजगंज अमरौना निवासी अमृतलाल सोनी गांव-गांव घूमकर जेवरात बेचता है। शनिवार को वह साइकिल लेकर किसी को ग्राहक को जेवरात देने निकला था। उसके पास थैले में करीब पचास हजार के सोने व चांदी के जेवरात थे।

विज्ञापन
Shot the Saraf and Robbed jewelery in broad daylight In Pratapgarh
Crime Scene

विस्तार

पुलिस से बेखौफ बदमाश शनिवार को भैया की सराय के पास सराफ अमृतलाल सोनी को गोली मारकर जेवरात से भरा थैला लूटकर भाग निकले। पैर में गोली लगने से सराफ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पीड़ित सराफ से पूछताछ के बाद पुलिस बदमाशों की खोजबीन करने में जुटी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

विज्ञापन



जेठवारा थाना क्षेत्र के महाराजगंज अमरौना निवासी अमृतलाल सोनी गांव-गांव घूमकर जेवरात बेचता है। शनिवार को वह साइकिल लेकर किसी को ग्राहक को जेवरात देने निकला था। उसके पास थैले में करीब पचास हजार के सोने व चांदी के जेवरात थे। भैया की सराय मोड़ मैनाथी डिग्री कॉलेज के पास पीछे से आए नकाबपोश तीन बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन



बदमाश उसके पास रहा जेवरात से भरा थैला छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने अमृतलाल के पैर में गोली मार दी। इसके बाद उससे जेवरात से भरा थैला लूटकर भाग निकले। फायर की आवाज व शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायल अमृतलाल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की जानकारी मिलने के बाद जेठवारा पुलिस के साथ सीओ सदर पवन त्रिवेदी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सराफ से पूछताछ के बाद पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुट गई। पुलिस घटनास्थल से लेकर जेठवारा बाजार की ओर जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही। सीओ सदर पवन त्रिवेदी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed