फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Short circuit in Chilbila-Katra feeder, power outage for three hours

Pratapgarh News: चिलबिला-कटरा फीडर में शॉर्ट सर्किट, तीन घंटे गुल रही बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Short circuit in Chilbila-Katra feeder, power outage for three hours
प्रतापगढ़। शहर के दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र के चिलबिला और कटरा फीडर में शॉर्ट सर्किट के चलते कई मोहल्लों में घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, बाबागंज उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में एचटी लाइन के साथ लो टेंशन की लाइन की मरम्मत के चलते तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

गर्मी के चलते बढ़े लोड के कारण दहिलामऊ, कटरा फीडर के कई उपकरण में बार-बार खराबी आ रही है। बीते दिनों भी कचहरी फीडर में खराबी आई थी। दोनों फीडर के खराब उपकरण को बदला गया तब जाकर आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

कटरा रोड निवासी अमित कुमार व मीराभवन के जेपी मिश्रा ने बताया कि उपकेंद्र के जेई के नंबर पर फोन करने के बाद भी कॉल नहीं उठती है। जिस वजह से आपूर्ति के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कटरा रोड, दहिलामऊ के आसपास सड़कों के किनारे एचटी लाइन के तार से टकरा रही पेड़ की डाल की छंटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed