फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sewerage treatment plant will start soon, STP's Bhoomi Poojan

जल्द ही चालू होगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, एसटीपी का हुआ भूमि पूजन

Tue, 23 Nov 2021 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sewerage treatment plant will start soon, STP's Bhoomi Poojan
सदर बाजार सई किनारे बने एचटीपी प्लांट में पूजन कर शुभारम्भ करते जल निगम के अधिकारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
करोड़ों की लागत से पांच वर्ष पहले सई घाट पर बनकर तैयार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मशीनों में जंग लग रहा था। कई रुके हुए कार्यों को जल्द पूरा करने की पहल कर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने प्लांट को चालू कराने में सहयोग किया। विभिन्न सड़कों के निर्धारित प्वाइंट पर एसटीपी सहित अन्य कार्य का भूमि पूजन मंगलवार को संपन्न हुआ।
विज्ञापन

शहर के 25 वार्डों की गंदगी सीधे नदी में न गिरे, इसके लिए दस वर्ष पहले तत्कालीन सांसद के प्रयास से सदर बाजार स्थित बेल्हादेवी मंदिर के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया। शहर में सीवर लाइन बिछाकर इसे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाना था। दस साल बाद सीवर का काम पूरा नहीं हो सका। शहर में सीवर लाइन नहीं बिछाई जा सकी। रुके हुए कार्यों को पूरा कराने के लिए नेताओं के साथ ही जलनिगम के अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की।
विज्ञापन

बंद पड़े प्लांट को चालू कराने के लिए शहर के अष्टभुजानगर निवसी अधिवक्ता टीएस सिंह ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण में याचिक दायर की। सुनवाई के बाद शहर की सीवरलाइन को जल्द शुरू कराने की पहल हुई। मंगलवार को सई किनारे एसटीपी पर जलनिगम के महाप्रबंधक एमसी श्रीवास्तव, एक्सईएन आनंद कुमार दुबे, कौशल किशोर, आरपी मौर्य सहित अधिवक्ता टीएस सिंह ने पूजन कर प्लांट को चालू कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचे हुए काम को समय पर पूरा कराने के लिए एजेंसी के कर्मचारियों ने शहर के चौक, केपी कॉलेज रोड, राजापाल चौराहा, सिविल लाइंस आदि स्थानों पर निरीक्षण किया। सभी पाइप लाइनों को जोड़ने के लिए सड़क के नीचे दोबारा खोदाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed