फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seven shops burnt to ashes due to fierce fire in Galla Mandi

प्रतापगढ़ : गल्ला मंडी में लगी भीषण आग से सात दुकानें जलकर राख, 50 लाख से अधिक का नुकसान

Sun, 11 Sep 2022 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 08:23 PM IST
सार

घटना के दौरान गल्लामंडी में चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया था।  शहर के बीचोबीच नवीन गल्ला मंडी है। यहां गल्ले के कारोबार के साथ ही पान, कपड़ा और कॉस्टमेटिक की दुकानें हैं। शनिवार की रात दुकानें बंद कर व्यापारी घर चले गए।

विज्ञापन
Seven shops burnt to ashes due to fierce fire in Galla Mandi
Pratapgarh News : गल्लामंडी में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के बीचोबीच स्थित गल्ला मंडी में रविवार तड़के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे सात दुकानें जल गईं। आसपास के दुकानदार दुकानों के सामान निकालते रहे। फायरब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान गल्लामंडी में चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया था।  शहर के बीचोबीच नवीन गल्ला मंडी है। यहां गल्ले के कारोबार के साथ ही पान, कपड़ा और कॉस्टमेटिक की दुकानें हैं। शनिवार की रात दुकानें बंद कर व्यापारी घर चले गए। रविवार तड़के शार्ट सर्किट से किराना कारोबारी फूलचंद्र गुप्ता की दुकान में आग लग गई। 

विज्ञापन



देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की मदनलाल केसरवानी, कमल पटेल, अब्दुल मलिक, मोहम्मद सलीम, किफायतउल्ला की दुकानें भी जलने लगी। दुकानों के भीतर पक्की प्लाई की दीवार होने से आग भड़क गई। लपटों ने रिजवान की कॉस्मेटिक की दुकान को अपनी जद में ले लिया।

विज्ञापन

करीब पौने सात बजे मंडी की दुकानों से उठ रहे धुएं को देख दुकानदार सलमान ने चबूतरे पर सो रहे चौकीदार कौशलेंद्र को उठाया। खबर मिलते ही व्यापारी भागकर मौके पर पहुुुुंचे। लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन चारों तरफ धुएं के गुबार की वजह से अंधेरा छाया था। धुएं के चलते लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। 


कुछ ही देर में फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। व्यापारियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी होने पर एएसपी पूर्वी विद्यासागर मिश्रा, एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार व सीओ सिटी सुबोध गौतम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे रहे। अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे में करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed