प्रतापगढ़ : गल्ला मंडी में लगी भीषण आग से सात दुकानें जलकर राख, 50 लाख से अधिक का नुकसान
घटना के दौरान गल्लामंडी में चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया था। शहर के बीचोबीच नवीन गल्ला मंडी है। यहां गल्ले के कारोबार के साथ ही पान, कपड़ा और कॉस्टमेटिक की दुकानें हैं। शनिवार की रात दुकानें बंद कर व्यापारी घर चले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के बीचोबीच स्थित गल्ला मंडी में रविवार तड़के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे सात दुकानें जल गईं। आसपास के दुकानदार दुकानों के सामान निकालते रहे। फायरब्रिगेड की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान गल्लामंडी में चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया था। शहर के बीचोबीच नवीन गल्ला मंडी है। यहां गल्ले के कारोबार के साथ ही पान, कपड़ा और कॉस्टमेटिक की दुकानें हैं। शनिवार की रात दुकानें बंद कर व्यापारी घर चले गए। रविवार तड़के शार्ट सर्किट से किराना कारोबारी फूलचंद्र गुप्ता की दुकान में आग लग गई।
देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की मदनलाल केसरवानी, कमल पटेल, अब्दुल मलिक, मोहम्मद सलीम, किफायतउल्ला की दुकानें भी जलने लगी। दुकानों के भीतर पक्की प्लाई की दीवार होने से आग भड़क गई। लपटों ने रिजवान की कॉस्मेटिक की दुकान को अपनी जद में ले लिया।
करीब पौने सात बजे मंडी की दुकानों से उठ रहे धुएं को देख दुकानदार सलमान ने चबूतरे पर सो रहे चौकीदार कौशलेंद्र को उठाया। खबर मिलते ही व्यापारी भागकर मौके पर पहुुुुंचे। लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन चारों तरफ धुएं के गुबार की वजह से अंधेरा छाया था। धुएं के चलते लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी।
कुछ ही देर में फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। व्यापारियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी होने पर एएसपी पूर्वी विद्यासागर मिश्रा, एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार व सीओ सिटी सुबोध गौतम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे रहे। अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे में करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है।