फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seven lakhs caught by flying squad, fear of misuse of money in elections

प्रतापगढ़ : उड़नदस्ते ने पकड़े सात लाख, चुनाव में रुपये का दुरुपयोग की आशंका

Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 11:50 PM IST
सार

जिले की सात विधानसभाओं में गठित 21 टीमों में सदर और कुंडा के उड़नदस्तों को पहली बार सफलता मिली है। सदर विधानसभा के विकास भवन तिराहे पर चेकिंग कर रहे स्टेटिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार सिंह ने बाइक से महिला संग जा रहे  हिमांशु दुबे के पास से 6,31,143 रुपये बरामद किए।

विज्ञापन
Seven lakhs caught by flying squad, fear of misuse of money in elections
साढ़े नौ लाख रुपये बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव में रुपये का दुरुपयोग रोकने के लिए गठित उड़नदस्ते ने बाइक से सवा छह लाख रुपये लेकर जा रहे सीएमएस कर्मचारी को दबोच लिया। वह रुपये के साक्ष्य नहीं दिखा सका। इस पर रुपये को कोषागार के डबल लॉक में रखवा दिया गया। उधर, कुंडा बाईपास पर जांच में एक व्यक्ति के पास से मिले 78,000 रुपये जब्त किए गए। 

विज्ञापन




जिले की सात विधानसभाओं में गठित 21 टीमों में सदर और कुंडा के उड़नदस्तों को पहली बार सफलता मिली है। सदर विधानसभा के विकास भवन तिराहे पर चेकिंग कर रहे स्टेटिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार सिंह ने बाइक से महिला संग जा रहे  हिमांशु दुबे के पास से 6,31,143 रुपये बरामद किए।  हिमांशु रुपये के कोई कागजात नहीं दिखा पाए। उनका कहना था कि वह सीएमएस कार्मिक  हैं और रुपये को ग्राहक सेवा केंद्रों पर पहुंचाने जा रहे थे।
विज्ञापन




स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने रुपये जब्त कर ट्रेजरी के डबललॉक में रखवा दिया। उधर, कुंडा विधानसभा के मवई बाईपास पर उड़नदस्ते की टीम में शामिल विजय सिंह ने श्यामलोचन यादव के पास से 78,000 रुपये बरामद किए। श्याम लोचन रुपये के बारे में साक्ष्य नहीं दे सके। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू ने बताया कि साक्ष्य देने के बाद ही रुपये लौटाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में रुपये खर्च करने में कुंडा के कांग्रेस प्रत्याशी सबसे आगे 

कुंडा विधानसभा के प्रत्याशी चुनाव में पानी की तरह रुपये बहा रहे हैं। सातों विधानसभाओं में सबसे अधिक कुंडा विधानसभा के प्रत्याशियों ने रुपये खर्च किए हैं। कुंडा से कांग्रेस प्रत्याशी योगेश कुमार ने 7,81,000 रुपये खर्च किए हैं तो भाजपा उम्मीदवार सिंधुजा मिश्र ने 3,96,452 रुपये खर्च किए हैं। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया अभी तक 2,97,200 रुपये खर्च कर चुके हैं। 



जिले की व्यय प्रेक्षक स्मिता  वी नायर ने प्रत्याशियों से अभी तक हुए खर्च का विवरण मांगा था। जिसमें बाबागंज विधानसभा के बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी राम प्रताप सरोज अपने खर्च का हिसाब देने नहीं आए। बाबागंज विधानसभा में जनसत्ता और भाजपा उम्मीदवार खर्च करने के मामले में लगभग बराबरी पर हैं। जनसत्ता दल प्रत्याशी विनोद सरोज ने 2,71,900 रुपये खर्च किए हैं, तो भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद ने 2,54,507 रुपये।



सदर विधानसभा में रुपये खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मौर्य ने 2,77,202, कांग्रेस प्रत्याशी  नीरज त्रिपाठी ने 2,11,816 जबकि सपा-अपना दल कमेरावादी गठबंधन की कृष्णा पटेल ने 46,876 रुपये खर्च किए हैं।  विश्वनाथगंज विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी संजय पांडेय 1,62,616 रुपये खर्च कर चुके हैं, जबकि सपा प्रत्याशी सौरभ सिंह 90,.630 और जीतलाल ने 78,587 रुपये खर्च किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed